वेबिनार में उद्यमियों को दी एमएसएमई उद्योगों की योजनाओं की जानकारी

मरुधरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन व ग्रांट थोरंटन कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में केंद्र सरकार की एमएसएमई उद्योगों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी को लेकर वेबिनार आयोजित की गई। एमआईए अध्यक्ष भंवरलाल चौपड़ा व सचिव निलेश संचेती ने बताया कि वेबिनार में विषय विशेषज्ञों द्वारा केंद्र सरकार के एमएसएमई मंत्रालय, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय, खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय, कृषि मंत्रालय (राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड), वस्त्र मंत्रालय, केमिकल्स एवं पेट्रो केमिकल्स विभाग, इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, फार्मा विभाग आदि मंत्रालयों/विभागों की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।


एमएसएमई जयपुर के निदेशक वीके शर्मा ने आरंभ में प्रतिभागियों का स्वागत किया और कहा कि वर्तमान में देश में उपलब्ध संसाधनों, आधारभूत सुविधाओं व उद्योगों की विपुल संभावनाओं को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा क्लस्टर विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। मुख्य वक्ता राजसिको के पूर्व अध्यक्ष सुनील परिहार ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में औद्योगिक उत्पादों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में बनाए रखने के लिए उत्पाद की लागत कम करने पर जोर देना चाहिए।

ग्रांट थोरंटन के पार्टनर वी पदमानंद ने केंद्र सरकार की विभिन्न क्लस्टर योजनाओं के बारे में उद्यमियों को विस्तार से जानकारी दी। संचालन सचिन आखरिया ने किया। वेबिनार में एमआईए के पूर्व अध्यक्ष कमल मेहता, कमल सिंघवी, उमेश लीला, योगेश माहेश्वरी, ज्ञानीराम मालू, मुकेश खत्री, पंकज राठी, मुकेश माहेश्वरी, दिव्येश परिहार, राजेश सोलंकी, अजय शर्मा, गणेश चौधरी, अनुपम मेहता, सिद्धार्थ मेहता सहित 100 से ज्यादा उद्यमियों ने भाग लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ