केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत रविवार सुबह दिल्ली से जोधपुर पहुंचे। रेलवे स्टेशन से शेखावत सीधे अपने घर पहुंचे। शेखावत के जोधपुर पहुंचने की सूचना मिलते ही कई कार्यकर्ता उनसे मिलने घर पहुंच गए। शेखावत अपने घर से सर्किट हाउस जा रहे है, जहां वे आमजन से मुलाकात करेंगे।
प्रदेश में एक तक चली राजनीतिक उठापटक का पटाक्षेप होने के बाद पहली बार अपने गृह नगर जोधपुर पहुंचे शेखावत सर्किट हाउस में आमजन की समस्याओं को सुनने के पश्चात पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई व पूर्व विधायक जोगाराम पटेल की माता का निधन होने के कारण संवेदना प्रकट करने जाएंगे। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया भी पाली से जोधपुर पहुंच रहे है। ये दोनों नेता सीधे जोगाराम पटेल के घर पर मिलेंगे। उसके बाद दोनों साथ ही वापस जोधपुर आएंगे। शेखावत का जोधपुर में दो दिन ठहरने का कार्यक्रम है। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ