जाेधपुर में इस शनिवार-रविवार लॉकडाउन नहीं

शहर में इस शनिवार और रविवार को लॉकडाउन नहीं रहेगा। प्रशासन ने इस वीकेंड शनिवार को स्वतंत्रता दिवस का अवकाश होने और दूसरे दिन रविवार की छुट्टी होने से लॉकडाउन नहीं लगाने का निर्णय लिया है। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि अगले सप्ताह कोरोना की स्थिति की समीक्षा के बाद निर्णय किया जाएगा।

गौरतलब है कि कोरोना को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने 7 अगस्त से जोधपुर नगर निगम और इससे सटे 20 गांवों में लॉकडाउन लगाया था। ये 10 अगस्त सुबह छह बजे तक था। इस दौरान आवश्यक श्रेणी वाली 17 सेवाएं और इससे जुड़े लोगों को छूट दी गई थीं। इससे पहले प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू का समय रात आठ से सुबह छह बजे तक कर दिया था, जबकि पहले रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक था।


शास्त्री नगर के कुछ क्षेत्र कंटेनमेंट जोन से मुक्त
शास्त्री नगर के कुछ क्षेत्रों से गुरुवार काे कंटेनमेंट जाेन हटा दिया गया। इसमें इसाइयों का कब्रिस्तान गली संख्या 2, वार्ड-49 भाग संख्या 3 के कंटेनमेंट जोन मकान नं. 19/99 मुन्ना किराणा स्टोर, मकान नंबर 22/99 सुखदेव के कमान से पुष्पा देवी मकान नंबर 121, मनोहर सिंह मकान नंबर 127 शामिल हैं। जेडीए उपायुक्त (उत्तर) और शास्त्री नगर जोन की इंसीडेंट कमांडर पुष्पा हरवानी ने समीक्षा के बाद यह आदेश जारी किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ