नेहरू युवा केंद्र की युवा आवास प्रबंध समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर चेतन देवड़ा की अध्यक्षता में हुई। इसमें युवा आवास प्रबंधन से जुड़े 17 बिंदुओं पर चर्चा की। कलेक्टर ने युवाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जाेड़ने एवं युवाओं से इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रचार कर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। युवा आवास वार्डन श्याम सिंह राजपुरोहित, एडीएम सिटी ओपी बुनकर, यूआईटी सचिव अरुण हसीजा मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ