रेवेन्यू बढ़ाने के लिए जेडीए लाएगा फार्महाउस याेजना

विकास प्राधिकरण अपनी आर्थिक हालत सुधारने के लिए जल्द ही राजधानी में फार्म हाउस याेजना लेकर आएगा। इस याेजना में गोविन्दपुरा रोपाडा में फार्म हाउस योजना की रिप्लानिंग करते हुए नए बाईलॉज अनुसार 1500 वर्गमीटर साईज के भूखण्ड सृजित किए जाएंगे। जेडीए में साेमवार काे आयाेजित समीक्षा बैठक में जेडीए की रेवेन्यू बढ़ाने के साथ डवलपमेंट के लिए भी कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

शहर में पर्यटन काे बढ़ावा देने के लिए कनक घाटी में प्रस्तावित राेप-वे का निर्माण शीघ्र ही हाेगा। जेडीसी गाैरव गाेयल ने बैठक में सभी प्राेजेक्ट पर अधिकारियाें काे जल्द ही काम शुरू करने के निर्देश दिए।

कैटेगरी वाइज याेजनाएं विकसित की जाएंगी
जेडीए शहर के चाराें ओर मुख्य जमीनाें पर कैटेगरी वाइज याेजनाएं भी विकसित करेगा। इनमें प्रमुख रूप से वेयर हाउस और इकोलॉजिकल हाउसिंग प्राेजेक्ट पर काम शुरू किए जाएगा। आमजन की समस्या काे देखते हुए ऑनलाइन क्वेरिज सिस्टम विकसित किया जाएगा। इसमें जेडीए के नीलामी में उपलब्ध भूखण्डों की सारी जानकारी वेबसाइट पर अपलाेड करेगा, जिससे आमजन काे इनकी क्वेरीज के लिए जेडीए के चक्कर नहीं लगाने पड़े। जोन उपायुक्त भी विकसित भूखण्डों का डेटा वीकली ऑनलाइन अपलोड करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ