सोना, चांदी व जमीन के भाव में होगी बढ़ोतरी, खरीदारी में आएगा उछाल

आत्मा का कारक सूर्य देव अगले सप्ताह 16 अगस्त रविवार को कर्क राशि से निकलकर सूर्य स्वयं की सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, मंगल भी सूर्य के साथ 16 अगस्त को राशि परिवर्तन कर रहे है। मंगल ग्रह का यह राशि परिवर्तन सभी राशियों पर अपना शुभ-अशुभ प्रभाव डालेगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल एक क्रूर ग्रह है जो ऊर्जा, जमीन, सेना, साहस आदि का कारक है। यह मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी है। हालांकि दोनों ग्रहों के राशि परिवर्तन से मार्केट में सोना, चांदी व जमीनों के भाव में बढ़ोतरी और खरीददारी बढ़ेगी। बंशीधर जयपुर पंचांग के ज्योतिषाचार्य दामोदर शर्मा ने बताया कि सूर्य देव स्व राशि सिंह में शाम को 7 बजकर 11 मिनट पर प्रवेश करेंगे। इससे पूर्व आक्रमक ग्रह मंगल भी अपनी स्व राशि मेष में शाम को 6 बजकर 34 मिनट पर राशि में प्रवेश करेंगे।

दोनों ग्रह ब्राह्मण में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। दोनों का खुद की राशि में जाने का यह संयोग सभी राशियों को श्रेष्ठ फलदायक बनेंगे। विशेष कर मिथून, तुला, कुंभ और मीन राशि में जन्में लोगों को आने वाला समय लाभदायी होगा। सूर्य 16 सितंबर को शाम 7 बजकर 8 मिनट तक रहेंगे।

जबकि मेष राशि में ही रहकर मंगल ग्रह 10 सितंबर को तड़के 3.50 बजे वक्री होंगे। और यहां से चलते हुए 4 अक्टूबर को सुबह 10.05 मीन राशि में फिर से प्रवेश कर जाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से भी अगस्त का महीना ठीक ठाक रहने वाला है। इसके अलावा मेष, वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मकर वालों को इस महीने करियर लाइफ से लेकर स्वास्थ्य में भी सतर्क रहने की जरूरत होगी।
ज्योतिषाचार्य धर्मेंद्र खंडेलवाल ने बताया कि सूर्य व मंगल का राशि परिवर्तन सोने, चांदी व भूमि भवन के भावों में बढ़ोतरी करेंगे। धातु व जमीनें महंगी होंगी, लेकिन खरीददारों की संख्या भी कम नहीं हाेगी। बल्कि दाम बढ़ने के बावजूद खरीद में बढ़ोतरी हाेगी। पूर्वाफाल्गुनी और बुध का योग पड़ोसी देशों में कलह बढ़ाएगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति की आकस्मिक मृत्यु से देश को क्षति हा़े सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ