स्मार्ट वाइफ की कोटा में नई रिफाइनरी शुरू

देश के अग्रणी खाद्य पदार्थ उत्पादन ग्रुप ओसला (ओमश्री शुभलाभ एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड) “स्मार्ट वाइफ” ब्रांड अपनी नवीन इकाई श्री परमसुख एडिबल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, कोटा- बूंदी रोड, कोटा, (राजस्थान) सोयाबीन एवं सरसों तेल रिफाइनरी का शुभारंभ 14 अगस्त काे किया गया।

कंपनी के एमडी गिर्राज बंसल ने बताया कि एमपी व राजस्थान की सीमा पर बसे शिक्षा एवं व्यवसायिक शहर कोटा जो कि सोयाबीन, सरसों की फसल का बेहतर उत्पादन केंद्र है। इस क्षेत्र के किसान, व्यापारियों को बेहतर लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से अधिग्रहित इकाई (रुचि सोया इंडस्ट्रीज) का आधुनिकीकरण के साथ पुर्नसंचालन किया जा रहा है। इसमें बेहतर गुणवत्ता के साथ सोयाबीन एवं सरसों के तेल का उत्पादन किया जाएगा। कंपनी के युवा निदेशक केतन बंसल ने अतिथियों का स्वागत किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ