रोडवेज बसों की चेकिंग में लापरवाही बरतने वाले परिवहन निरीक्षकों की अब खैर नहीं हैं। जिन रूटों पर पिछले 6 माह में एक भी बिना टिकट सवारी नहीं पकड़ी गई, उन पर लगे निरीक्षकों और सहायक निरीक्षकों पर रोडवेज प्रशासन कार्रवाई करने जा रहा है। जिन निरीक्षकों का रिकार्ड बेहतर हैं, उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा।
रोडवेज के सीएमडी नवीन जैन ने बुधवार को रोडवेज के प्रबन्धक(यातायात), यातायात निरीक्षक एवं सहायक यातायात निरीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग कर यातायात मैन्युअल फॉलो करने के निर्देश दिए हैं। सीएमडी जैन ने निरीक्षकों को सख्त हिदायत दी है कि चैकिंग के दौरान पिछले 6 माह में एक भी बिना टिकिट यात्रा प्रकरण नहीं पकड़ने वाले प्रबन्धक, निरीक्षक एवं सहायक निरीक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। हर महीने रोडवेज बसों के निरीक्षण का 6 दिवसीय इन्टर जोन कार्यक्रम मुख्यालय से दिया जाएगा।
चैकिंग सिस्टम कैमरे से लेस होगा
चैकिंग के दौरान चालक-परिचालकों द्वारा अवैध पार्सल ले जाने की जांच आवश्यक रूप से की जाएगी। निरीक्षण के दौरान परिचालक व निरीक्षकों के बीच झगडे होने की समस्या को देखते हुये जल्द ही बिना टिकिट यात्रा प्रकरण में चैकिंग कर्मियों के बाडी पर कैमरा लगाने के लिए मुख्यालय के यातायात विभाग के अधिकारियों को व्यवस्था करनी होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ