शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गोलियां खिलाकर गर्भ गिराया

महिला को शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करने और गोलियां खिलाकर गर्भ गिराने का मामला सामने आया है। पीड़िता की ओर से गंगाशहर थाने में केस दर्ज कराया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला अपनी मां और 2 बच्चों के साथ नई लाइन में रहती है। पड़ोस में अंत्योदय नगर के सूरज पारीक की दुपहिया वाहन मरम्मत की दुकान है।

जान-पहचान के बाद वह उसके घर आने लगा। शादी करने के लिए कहा। मना करने पर आत्महत्या की धमकी दी। पिछले साल जनवरी में उसने फोन कर घर बुलाया और दुष्कर्म किया। जोड़बीड़ में भैरूंजी मंदिर में शादी का नाटक किया। धोखा देखकर वह लगातार दुष्कर्म करता रहा। वह गर्भवती हो गई।

सूरज ने गोलियां देकर उसका गर्भ गिरा दिया। सूरज के घर वाले भी शादी का झांसा देते रहे। बाद में इनकार कर दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर सूरज पारीक के अलावा उसके पिता बृजमोहन, मां, रामकिसन, आकाश और जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच एसएचओ अरविंद भारद्वाज करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ