ओंकारमल सोमानी वाणिज्य महाविद्यालय में शिक्षकों के लिए व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। इंडोरामा पेट्रोकेमिकल के सीईओ मनीष मूंदड़ा ने कहा कि यदि आप जीवन में बड़ा बनना चाहते है तो बड़े सपने देखिए। उसकाे साकार करने के लिए जीतोड़ मेहनत कीजिए। उन्होंने कहा कि यदि काेई भी इंसान सफलता की सीढ़ियां चढ़ता है तो इस सफलता में परिवार व समाज भी भागीदार होता है।
मूंदड़ा ने कहा कि जो हमें समाज से मिला है हमें उसे लौटाने का प्रयत्न अवश्य करना चाहिए। एकेडमिक निदेशक एनके माहेश्वरी ने कहा कि राह में आनी वाली सभी बाधाओं हौसले से पार करते हुए निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। प्राचार्य डॉ. अश्विनी शाह ने कहा कि अगर जीवन में कुछ करना है तो ऐसे लोगों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ