भरतपुर जिले के कुम्हेर तहसील के गांव आजऊ निवासी और यूपी में तैनात डीएसपी आलोक सिंह को यूपी के पुलिस महानिदेशक स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिल्वर मेडल से सम्मानित करेंगे। वर्ष 2013 बैच के पुलिस अफसर अालोक एक साल से कानपुर जनपद में तैनात हैं।
यहां दंगे के बाद उन्हें वृत्ताधिकारी का चार्ज दिया गया था। अपनी तेज-तर्रार कार्यशैली के कारण उन्होंने पुलिस महकमे में खास पहचान बनाई है। साथ ही वे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में भी बढ़चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। सीएए तथा एनआरसी में हुए प्रदर्शन के दौरान उन्हें दंगाइयों के सामने विशेष चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन उपद्रवियों की जल्द पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी को लेकर की गई त्वरित कार्रवाई के कारण पुलिस महकमे में उनकी खासी तारीफ रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ