खेत में गुबारों से बंधा पाकिस्तानी झंडा मिला, घबराए किसान ने पुलिस को बुलाया

जिले के केसरीसिंहपुर में समीपवर्ती गांव कमीनपुरा के 26 एफ़ क्षेत्र की रोही में गुबारों में बंधा हुआ पाकिस्तानी झंडा मिला है। इसे मौके पर पहुंची पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। खेत मालिक जगजीत सिंह ने शनिवार को खेत मे गया था। इस दौरान खेत की कांटो वाली तारबंदी के पोल में हरे व सफेद रंग के गुब्बारे उड़ते नजर आ रहे थे। पास जाकर देखा तो इन्ही तारों में हरे रंग का कपड़ा भी था। जिसमे चांद व तारे बने हुए थे।

खेत मालिक ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस के हैड कांस्टेबल राजेन्द्र चेतीवाल पहुंचे। उन्होंने बताया कि इसमें कुछ आपत्तिजनक नही पाया गया है। झंडे को जपत कर लिया गया है। आशंका है कि 14 अगस्त को पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इसी कारण वहां के लोगो ने इसे गुबारों के साथ उड़ाया गया। हवा के रुख के चलते यह यहां आ पहुंचा ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
खेत में लगी तारों में उलझा पाकिस्तान का झंडा।


टिप्पणियाँ