धरियावद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी भगवान लाल ने बताया कि पुलिस थाना देवगढ़ के प्रकरण संख्या 83/2020 धारा 8/15 25 एडीपीएस एक्ट में 2 अगस्त को मादक पदार्थ अवैध अफीम डोडा चूरा की कार्रवाई करते हुए अभियुक्त धुलिया पुत्र होमा मीणा निवासी पीपली खेड़ा के घर से 10 किलो 280 ग्राम डोडा चूरा बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था।
इस मामले में वांछित अभियुक्त लखमीचन्द पुत्र मूलचन्द निवासी बोरी थाना रठांजना फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त लखमीचंद को दबिश देकर उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ