अजमेर रेल मंडल से संबंधित व्यापारी सिर्फ एक नंबर डायल कर भेजेंगे माल

अजमेर रेल मंडल से संबंधित व्यापारी सिर्फ एक नंबर (9001196900) पर डायल कर अपना माल भेज और मंगा सकेंगे। अजमेर मंडल के व्यापार विकास इकाई समन्वयक के संपर्क नंबर 9001196900 से संपर्क किया जा सकता है। अपर मंडल रेल प्रबंधक आदित्य मंगल के नेतृत्व में परिचालन, वाणिज्य, यांत्रिक, इंजीनियरिंग एवं वित्त विभाग से एक-एक वरिष्ठ अधिकारी समेत पांच अधिकारी शामिल किए हैं।

व्यवसायी, उद्योगपति, एजेंसियां और कम्पनियां सीधे वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक विजय सिंह मीणा मोबाइल- 9001196900 से संपर्क कर सकते हैं। इस नंबर पर माल ढुलाई को सरल और सुलभ बनाने के लिए व्यापारी निरन्तर अपने सुझाव व समस्याओं के बारे में विचार विमर्श कर सकते हैं, जिनके तुरंत समाधान बाद उनका माल रेलवे द्वारा भेजा और मंगाया जा सकेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ