सांसद अर्जुन मीणा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण काे पत्र लिखकर टैक्सी संचालकाें काे राहत दिलवाने का आग्रह किया। पत्र में बताया कि सांसद से उदयपुर के महाराणा प्रताप टैक्सी यूनियन ने भेंटकर समस्याएं बताई थी।
इसमें काेराेना संक्रमण में लाॅकडाउन के दाैरान टैक्सी मालिकाें और चालकाें पर बढ़े आर्थिक भार की जानकारी दी। अधिकांश लाेगाें ने बैंक से लाेन ले रखा है। सांसद में पत्र में वित्त मंत्री से टैक्सी संचालकाें और चालकाें का बैंक लाेन पर 6 माह का अतिरिक्त ब्याज माफ करवाने की मांग की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ