इस साल मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों का नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के लिए रजिस्ट्रेशन 13 अगस्त से प्रारंभ हाेगा। इसके लिए ऑफ लाइन आवेदन भरे जाएंगे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अकबर खान ने बताया कि जिन शिक्षण संस्थानों काे इस साल मान्यता मिली है, उन्हें नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के लिए रजिस्ट्रेशन कराना हाेगा। आवेदन पत्र के साथ मान्यता के दस्तावेज,नाेडल अधिकारी जानकारी सहित अन्य दस्तावेज लगाने हाेंगे।
आवेदन पत्र अल्पसंख्यक विभाग में जमा कराने हाेंगे। रजिस्ट्रेशन हाेने के बाद विभाग की ओर से शिक्षण संस्थानों काे लाॅगइन आईडी व पासवर्ड जारी किया जाएगा। उस लाॅगइन आईडी के माध्यम से शिक्षण संस्थान अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियाें के ऑन लाइन भरे हुए छात्रवृति के फार्म फाॅरवर्ड कर सकेंगे।
उन्हाेंने बताया कि जाे शिक्षण संस्थान नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराएंगे, उस शिक्षण संस्थान के अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थी छात्रवृति के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। उन्हाेंने बताया कि वर्तमान में जिले के करीब 3500 शिक्षण संस्थान नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ