क्षेत्र की एक विवाहित महिला को ब्लैकमेल कर रैणी थाने में कार्यरत एक कांस्टेबल दुष्कर्म करता रहा। अपने दोस्त के साथ भी संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। पीड़िता और उसके पति पुलिस थाने में मामला दर्ज कराने पहुंचे तो स्टाफ ने उन्हें भगा दिया। मंगलवार को महिला अलवर में पुलिस अधीक्षक से मिली। तब जाकर एसपी के निर्देश पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अकेली घूमने जाती थी।
इस दौरान रैणी थाने का सिपाही संजय उसे रोजाना रास्ते में परेशान करता था। एक दिन सिपाही संजय ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म कर डाला। उसे धमकी दी कि उसकी फोटो लोगों को दिखा बदनाम कर देगा। इसके बाद वह आए दिन उसे परेशान व गलत काम करने लग गया।
एक दिन वह दूसरे सिपाही दोस्त को लेकर आया व बदनाम करने की धमकी देकर उसे संबंध बनाने को मजबूर किया। इसके बाद फोन पर भी परेशान करने लगा। महिला ने सारी बातें पति को बताई। दंपती रिपोर्ट दर्ज कराने रैणी पुलिस थाने में पहुंचे। यहां से स्टाफ ने धक्का देकर थाने से उन्हें थाने से बाहर निकाल दिया।
इसके बाद पीड़िता अलवर एसपी के यहां रिपोर्ट लेकर पेश हुई। एसपी के दखल के बाद रैणी थाने में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच राजगढ सीआई हरिसिंह को सौंपी गई है।
दूसरे सिपाही का नाम उजागर नहीं : रैणी थाने के एक और सिपाही का नाम भी दुष्कर्म के प्रयास में सामने आया है, लेकिन थाना पुलिस और पीड़ित पक्ष दोनों ही इस संबंध में जानकारी छिपाते रहे।
^महिला व उसके परिजन थाने तो आए थे, लेकिन बाहर से लौट गए। एफआईआर दर्ज कराने की कोई बात उन्होंने नहीं बताई। आरोपी कांस्टेबल संजय 3 दिन से बिना बताए अनुपस्थित चल रहा है। पुलिस अधीक्षक ने उसे लाइन हाजिर करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
-हनुमान सहाय मीणा, थाना प्रभारी रैणी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ