महिला की हत्या कर शव जलाने के आरोपी रिमांड पर

महिला की हत्या कर शव दुकान के अंडरग्राउंड में पटकने और पेट्रोल छिड़ककर शव जलाने के तीनों आरोपियों को कोर्ट ने 5 दिन के रिमांड पर व्यास कॉलोनी पुलिस को सौंपा है। लूणकरणसर के खियेरा गांव निवासी परमेश्वरी रेगर की हत्या कर शव जलाने के आरोप में उसके कथित पति लालचंद, पंकज कुमार और पूनमचंद दर्जी को गिरफ्तार किया था। पुलिस को तीनों ही आरोपियों में हत्या में प्रयुक्त वाहन और रस्सी आदि बरामद करनी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ