कस्बे के समीपवर्ती गांव मोखमपुरा में हथियारों से लैस होकर कुछ लोगों को अनधिकृत रूप से खेत में घुसने से रोका तो जान से मारने की धमकी देते हुए हवाई फायर किया। महाजन थाना के हेड कांस्टेबल मदनलाल जांगू ने बताया कि शुक्रवार को दर्ज मामले में परिवादी मोखमपुरा निवासी रूप सिंह पुत्र भंवर सिंह ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका खेत मोखमपुरा के चक 3 एमजेडी में है।
उसके पड़ोसी सत्यनारायण पुत्र मामराज का लेखराम पुत्र तखाराम भादू निवासी भाडेरा के साथ कोई विवाद है। जिसको लेकर शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे लेखराम व उसका भांजा हंसराज पुत्र बीरबल राम सारण निवासी तीन पावली खाजूवाला, उसका लड़का व चार अन्य लाठी, कस्सी, तलवार व हंसराज के पास पिस्तौल लेकर सत्यनारायण की ढाणी की तरफ हमले करने की नियत से आए। तो पहले लालचंद की ढाणी में रुक कर बैठकर हमले की योजना बनाई।
आरोपी प्रार्थी के खेत में छुपकर सत्यनारायण के खेत में जाने लगे। उसने व चक के लेखराम पुत्र दीपाराम जाट, चेतराम पुत्र लालचंद गोदारा, रामकुमार पुत्र मनफूल गोदारा निवासी मोखमपुरा आदि ने उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए उन्हें ललकार कर रोका तो वे नाराज हो गए और उन सभी पर पिस्तौल तान दी और फायर कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ