ऑनलाइन राजस्थानी राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी सात अगस्त को

मुक्ति संस्था बीकानेर के तत्वावधान में 7 अगस्त को दूसरी राजस्थानी राष्ट्रीय काव्य-गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम समन्वयक राजाराम स्वर्णकार ने बताया कि यह दूसरा अवसर है जब संस्था स्तर पर राजस्थानी भाषा में राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थानी काव्य-गोष्ठी का आनलाइन आयोजन किया जाएगा।

शाम चार बजे होने वाली काव्य गोष्ठी के मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश गोपाल कृष्ण व्यास होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कथाकार राजेन्द्र जोशी करेंगे। गोष्ठी में कवियत्री सीमा भाटी बीकानेर, जयपुर की कवियत्री सुनीता बिश्नोलिया, जोधपुर की कवियत्री सन्तोष चौधरी एवं कोलकाता की मृदुला कोठारी राजस्थानी भाषा में काव्य पाठ करेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ