पेंशन के लिए तीन माह से सरकारी ऑफिसों के चक्कर लगा रहे है वृद्ध दंपती

सरकार वृद्धों के लिए आए दिन योजनाएं तो शुरू कर देती है लेकिन वास्तव में वृद्धों तक ये योजनाएं पहुंच नहीं पाती। योजना का लाभ लेने के लिए वृद्धों को कागजात बनवाने के लिए सरकारी ऑफिसों के चक्कर निकालने पड़ते हैं। कागजी कार्रवाई पूरी करने के महीनों बाद भी उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पाता।

कुछ ऐसे ही हालात से गुजर रहे हैं जयनारायण व्यास कॉलोनी में रहने वाले 75 वर्षीय ज्योति प्रकाश माथुर और 73 वर्षीय उनकी पत्नी। 13 मई 2020 को कलेक्टर कार्यालय में वृद्धावस्था पेंशन के लिए जरूरी कागजात जमा कराने के बाद आज तक उनकी पेंशन शुरू नहीं हो सकी है।

माथुर बताते हैं कि जिला कलेक्टर नमित मेहता से मिलकर भी उन्होंने अपनी समस्या बताई तो उन्होंने अधिकारियों को घर भेजकर पेंशन शुरू करवाने का आश्वासन दिया लेकिन यह भी केवल आश्वासन ही रहा। न तो अधिकारी पूछताछ और अन्य जानकारी लेने के लिए उनके घर पहुंचे और न ही आज तक उन्होंने कोई संपर्क किया। माथुर ने अब राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इस संबंध में पत्र भेजा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ