विश्वास मत पर बहस के दौरान संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना अकबर और सीएम अशोक गहलोत की महाराणा प्रताप से कर डाली। धारीवाल ने कहा कि ·इतिहास गवाह है... अकबर ने पूरे भारत पर साम्राज्य स्थापित करने की मुहिम चलाई और वह पानीपत, ग्वालियर, चुनार, मालवा, गोंड़वाना, गुजरात, सूरत, अहमदाबाद और पूरे उत्तर भारत के साथ बिहार और बंगाल में अपने साम्राज्य का विस्तार करते-करते 1576 में जब मेवाड़ पहुंचा तो महाराणा प्रताप ने उसे नाकों चने चबवा दिए।
धारीवाल बोले कि इसी तरह षड़यंत्र रचकर केन्द्र की सरकार गोवा, कर्नाटक, मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकारों को गिराते-गिराते हुए जब राजस्थान में पहंुची तो यहां के रण बांकुरो ने वीर सपूतों ने अशोक गहलोत के नेतृत्व में छठी का दूध याद दिला दिया।
उन्होंने कहा कि केन्द्र के इशारे पर अरूणाचल प्रदेश, मणिपुर, गोवा, मेघालय, कर्नाटक, मध्यप्रदेश में संवैधानिक तरीके से चुनी गई सरकारों को जोड़-तोड़ की राजनीति से खरीद फरोख्त करके धन और सत्ता के बल पर गिराया गया।
धारीवाल ने कहा कि भाजपा ईडी, इनमक टैक्स, सीबीआई और सीआरपीएफ ले आए सिर्फ सिर्फ फौज ही बाकी रह गई। कोई डरने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि अदालतों के फैसले पर जनता का विश्वास क्यों कम होता जा रहा है।
राजस्थान में न किसी शाह की चली न तानाशाह की
धारीवाल ने कहा कि राजस्थान न किसी शाह की चली न तानाशाह की। उन्होंने कहा कि पहले अंग्रेजी में मोडस ऑपरेंडी शब्द सुनते थे अब लोग कहते हैं कि नया शब्द आया है... मोदीज ऑपरेंडी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ