प्रीडीएलएड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके अभ्यर्थी आवेदन में त्रुटि सुधार कल तक कर सकेंगे। 5 अगस्त संशोधन की अंतिम तिथि है। परीक्षा के लिए अधिकृत वेबसाइट पर करेक्शन पैनल के जरिए संशोधन किया जा सकेगा। जिसके लिए 50 रुपए का टोकन शुल्क देना होगा।
अभ्यर्थी अपने लॉगिन आईडी व पासवर्ड के जरिए स्वयं अपने से संबंधित सूचनाओं में सुधार कर सकेंगे। परीक्षा समन्वयक शिव प्रसाद ने बताया कि 30 अगस्त को राज्य के 33 जिलों में परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा के लिए जिला स्तर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को जिला समन्वयक व संबंधित डाइट प्रिंसिपल को सह जिला समन्वयक के रूप में अधिकृत किया गया हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ