बिजली कंपनी की लापरवाही जानलेवा साबित हो रही: कड़ेला

राष्ट्रीय सामाजिक समरसता संगठन की बीकानेर जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने बिजली कंपनी के खिलाफ़ मोर्चा खोला है। संगठन के जिलाध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप कड़ेला एवं जिला सचिव हैदर अली मौलानी ने बताया कि बिजली कंपनी की लापरवाही से आए दिन हादसे हो रहे हैं।

लोहे के विद्युत पोल में करंट आने से आमजन और पशुओं की मौत का सिलसिला जारी है। जिला अध्यक्ष कड़ेला ने बताया कि अगर बिजली कम्पनी के रवैये में सुधार नहीं कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर जिला महासचिव खेतपाल इणखिया, जिला संगठन मंत्री मनोज बारूपाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालचंद लूणा, जिला उपाध्यक्ष अशोक मेघवाल आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ