कोतवाली थाना क्षेत्र में चल रहे लॉकडाउन के कारण ऑटो पार्ट्स डीलर, हार्डवेयर मर्चेंट और खाद बीज की दुकानों पर कार्य प्रभावित हो रहे है। खाद बीज के व्यापारियों का कहना है कि इस समय खेताें में बुवाई का सीजन चल रहा है। हमारे अधिकांश गोदाम शहर में है । जिसके कारण हम विभिन्न स्थानों पर प्रतिष्ठानों में अपना सामान नहीं पहुंचा पा रहे हैं। इतना ही नहीं शहर की अधिकांश खाद बीज की दुकानें लाँक डाउन क्षेत्र में हैं।
इनकी संख्या करीब 90 इसी कारण सभी का कार्य प्रभावित हो रहा है। हार्डवेयर व्यापारियों के सवा सौ से अधिक प्रतिष्ठान प्रभावित हो रहे हैं। उन्हें काम नहीं मिल रहा । ऑटोमोबाइल पार्ट्स के भी 130 से अधिक प्रतिष्ठान शहर में नहीं खुल पा रहे है। लाँक डाउन के कारण उनकी आर्थिक व्यवस्थाएं गड़गड़ा गई है । कृष्ण जन्माष्टमी पर हाेने वाली प्रतियाेगिता के लिए व्यापारियों ने लाखाें की ड्रेस व अन्य तरह का सामान मंगाया। वह भी रखा रह गया है। भगवान लड्डू गाेपाल के पूजन व ड्रेस की के लिए भी मंगाई गई सामग्री का उपयाेग भी नहीं हाे पाएगा।
जिला खाद बीज एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश गोयल ने बताया की खाद बीज की 130 दुकानों में से 90 दुकानेें लॉकडाउन एरिया में और हमारे अधिकांश गोदाम जिनमें खाद बीज अन्य कीटनाशक दवाई रखी हुई है, वे शहर में है। वहां से सामान नहीं निकाल पा रहे हैं। जिसके कारण किसानों को सामान नहीं मिल पा रहा है और कुछ क्षेत्र में इसका किसानों की फसल पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। हमारा व्यापार ताे प्रभावित हाे ही रहा है, लेकिन किसानों पर भी इसका प्रतिकूल असर होने से उनकी फसलों का नुकसान होगा। फसलों की बुवाई का मौसम भी चल रहा है और किसानों को बीज नहीं मिल पा रहे हैं।
हार्डवेयर मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल का कहना है कि हार्डवेयर की सवा सौ दुकानें बंद होने से पूरा मार्केट ठप सा हो गया। साथ ही हम नया सामान भी अब नहीं ला पा रहे। क्योंकि लॉकडाउन के कारण दुकानों पर खर्च सहित हम हमारे कर्मचारियों की तनख्वाह तक का खर्च नहीं निकाल पा रहे हैं। लगातार समस्या आ रही है।
ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष केदार नाथ गुप्ता ने बताया कि करीब 90 से अधिक ऑटो पार्ट्स की दुकान है। अधिकांश लाँक डाउन क्षेत्र के बीच में इन दुकानों पर किसी प्रकार का कारोबार नहीं हो रहा है।
शहर में वाहन चालकों को वाहन ठीक कराने में परेशानी हो रही है। उन्हें किसी प्रकार का सामान नहीं मिल रहा है । खेताें में काम चल रहा है ट्रैक्टर खराब है ताे उसके पार्ट नहीं मिल रहे हैं । कोई मिस्त्री भी काम करने के लिए नहीं मिल रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ