भाजपा ने पाक विस्थापित मृतकों को दी पुष्पांजलि

गंगाणा रोड अल्कोसर नगर स्थित पाक विस्थापित बस्ती में एक ही परिवार के 11 व्यक्तियों की मृत्यु पर भाजपा परिवार ने गहरा शोक जताया। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पाक विस्थापित समाज के प्रमुख लोगों से मिलकर मृतक परिवार को सांत्वना दी और केंद्र व राज्य सरकार से इस घटना की निष्पक्ष जांच करने व पाक विस्थापित परिवारों की समस्याओं के निराकरण करने की मांग करने का आश्वासन दिया।

भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता, प्रदेश मंत्री केके विश्नोई, जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, फलोदी जिलाध्यक्ष मनोहर पालीवाल, पूर्व देहात जिलाध्यक्ष भोपालसिंह बड़ला, पूर्व प्रतिपक्ष नेता गणेश बिजाणी, देहात महामंत्री जसवंतसिंह इंदा आदि मृतक परिवार को सांत्वना देने पाक विस्थापित बस्ती पहुंचे और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ