संदीप शर्मा को बारां, भगवती प्रसाद को कोटा शहर, माहुर को झालावाड़ का प्रभारी बनाया

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कोटा संभाग व संभाग के सभी संगठन जिलों में नए सिरे से प्रभारियों की नियुक्ति की है। कोटा संभाग का प्रभारी चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी को बनाया गया है।

वहीं, कोटा शहर में प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत को प्रभारी बनाया गया है, जो अजमेर से हैं और पूर्व में अजमेर देहात के जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। इसके अलावा कोटा देहात में आनंद गर्ग, बूंदी में नरेश बंसल, बारां में संदीप शर्मा व झालावाड़ में छगन माहुर को प्रभारी बनाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ