शहर में नाइट स्वीपिंग फिर शुरू

स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 में रैंकिंग सुधारने के लिए नगर निगम के अधिकारियाें ने तैयारियां शुरू कर दी है। निगम के अधिकारियाें ने फिर से शहर में नाइट स्वीपिंग का काम शुरू कर दिया है। फिलहाल नाइट स्वीपिंग का काम चार दीवारी में शुरू किया गया है। दरअसल शहर में जगह-जगज कचरे के ढ़ेर लगे हाेने से हैरिटेज निगम सीईओ लाेकबंधु ने अफसराें की कार्यशैली पर पिछले दिनाें हुई मीटिंग में नाराजगी जताई थी।

मीटिंग में लाेकबंधु ने सभी अधिकारियाें काे फिर से नाइट स्वीपिंग शुरू करने और लापरवाह सफाईकर्मियाें के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। ऐसे में अफसराें ने फिर से नाइट स्वीपिंग का काम शुरू कर दिया। काेराेना वायरस संक्रमण के कारण मार्च माह के अंत में नाइट स्वीपिंग का काम बंद कर दिया था। अब हैरिटेज निगम के 100 वार्ड व ग्रेटर निगम के सभी 150 वार्ड में नाइट स्वीपिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ