पूर्व पार्षद सीमा माथुर के सोशल मीडिया पर चलाए ‘विमर्श’ कार्यक्रम से कोरोना मरीजों का एकाकीपन दूर हुआ। पूर्व पार्षद माथुर ने सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम में आमजन के अनुभव और विचार आमंत्रित किए। इन अनुभवों और सुझावों को पूर्व नरेश गजसिंह, केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तक पहुंचाया।
बाद में अपनी बात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और प्रधानमंत्री तक पहुंचाई। आखिरकार आमजन की पीड़ा व सुझाव से कोरोना पीड़ितों का एकाकीपन टूटा और अब कोविड वार्ड व आईसीयू में रोगियों को स्मार्टफोन, टेबलेट आदि साथ रखने की अनुमति दे दी है। इससे अकेलेपन से पीड़ित रोगी अपने परिजनों व मित्रों से वीसी व फोन पर बात कर सकेंगे। इससे उनका हौसला बना रहेगा और वे रोग को हरा पाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ