कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर को रात के समय मवेशियों ने आशियाना बना रखा है। अस्पताल की क्षतिग्रस्त चारदीवारी को आसपास की बस्ती वालों ने आवागमन का रास्ता बना रखा है। परिसर में मवेशियों का जमावड़ा होने से गंदगी हो जाती है। जबकि विभाग की ओर से अस्पताल में स्वच्छता बनाए रखने के लिए अलग से बजट पारित किया जाता है।
सुरक्षा के लिए चारदीवारी होना जरूरी है। चारदीवारी पर सर्च लाइट लगवानी चाहिए। परिसर में कई जगह अंधेरा छाया रहता है। कस्बे के वरिष्ठ नागरिकों ने चारदीवारी को दुरुस्त करवाकर चारों तरफ लाइटें लगवाने की मांग की है। जिससे अस्पताल परिसर में रात के समय मवेशियों का जमावड़ा ना हो।
तेज हवा व बारिश होने मक्का की फसल खराब
बकानी में तेज हवाएं चलने से फसलों में नुकसान हुआ है। बकानी पंचायत समिति के बढाय, भानपुरिया गांव में रात को अचानक मौसम परितर्वन हुआ। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे फसलें आडी पड़ गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ