शहर में लगाए जाएंगे एक हजार पौधे

इंडियन सोशल क्लब की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों में एक हजार पौधे लगाए जाएंगे। बुधवार को क्लब के अध्यक्ष गुड्डू मरचूनिया के जन्मदिन पर अभियान की शुरूआत की गई। इस दौरान नए दादाबाड़ी क्षेत्र मंे 60 पौधे लगाए गए। इस दौरान जिम्मी, मानवेन्द्र मीणा लोकेन्द्र सिंह, सुधांशु शर्मा, आलोक गुर्जर, सन्नी नायक एवं तरूण चौधरी मौजूद रहे।

पौधरोपण किया
आरटीयू कोटा के कुलपति प्रो. आरए गुप्ता के मार्गदर्शन में गांव छीपड़दा में प्लांटेशन किया गया। वहीं, अखाड़ा बालाजी मंदिर परिसर में युवाओं ने पौधरोपण किया। पौधरोपण करने वालों में भूदेव शर्मा, देवेंद्र नागर, मानस बरेनिया, रोहित गर्ग शामिल रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
One thousand plants will be planted in the city


टिप्पणियाँ