ग्राम तिनकीरूडी में पत्नी से पिता के अवैध संबंधों का पता चलने पर बेटे ने मंगलवार रात सिर में वार कर पिता की हत्या कर दी। दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लेने के बाद बेटे के मन में इतनी नफरत भर गई कि हत्या से पहले ही मुंडन करा तर्पण कर आया। आरोपी पुत्र को पुलिस ने वारदात के 3 घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान भी वह हंसता रहा, बोला-मुझे कोई अफसोस नहीं है। घटना के संबंध में मृतक के भतीजे शेरसिंह पुत्र लल्लूराम अहीर की ओर से हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
थानाधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि ग्राम तिनकीरूडी में बुधवार सुबह 60 वर्षीय व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंचे तो रामसिंह यादव का शव उसके मकान की छत पर बिछी चारपाई पर पड़ा था। सिर पर चोट के निशान थे और शरीर से खून बह रहा था। एसपी राममूर्ति जोशी के निर्देश पर डीएसपी नीमराना लोकेश मीना भी मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए।
जांच में पता चला कि हत्या मृतक रामसिंह अहीर के बेटे प्रदीप उर्फ राजू (32) ने ही की है। पुलिस की 2 टीमें गठित कर जांच शुरू की गई। इसमें पता चला कि आरोपी प्रदीप उर्फ राजू की पत्नी सीमा से उसके पिता रामसिंह के अवैध संबंध बन गए थे। प्रदीप और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हो गई थी। हत्या से एक दिन पहले आरोपी प्रदीप ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इससे वह आहत था।
नफरत : जीवित पिता के नाम तर्पण, सिर फोड़ दिया
आरोपी प्रदीप ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी व पिता के बीच 3-4 साल से अवैध संबंध थे। दोनों को साथ देखने के बाद उसके मन में पिता के लिए नफरत भर गई। उसने पिता को मरा हुआ मान लिया। पिता को इस बात का एहसास कराने के लिए 11 अगस्त को वह केश मुंडन व मृत्यु के बाद किए जाने वाला तर्पण कर आया। इसे लेकर शाम को पिता के साथ उसका झगड़ा हो गया और वह बिना कुछ बताए घर से निकल गया। प्रदीप ने पिता की हत्या करने की ठान ली।
रात करीब 10 बजे वह वापस अपने घर लौटा। दीवार कूद कर भीतर गया, जहां छत पर पिता रामसिंह चारपाई पर सोया हुआ था। उसने बिजली के खंभों में लगाई जाने वाली डिस्क (मोडी) से रामसिंह के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किए। इसके बाद वापस दीवार कूद कर फरार हो गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ