शहर की मंडियों में इन दिनों लहसुन की आवक कम होने से मांग के साथ ही भावों में भी हुई बढ़ाेतरी

शहर की मंडियाें में इन दिनाें लहसुन की मांग बढ़ रही है, यानि की आवक के मुकाबले मांग ज्यादा है। इस वजह से भावाें में बढ़ाेतरी हाे रही है। इसी काे देखते हुए किसान भी मंडियाें में लहसुन काे छंटाई कर केटेगरी वाइज बेच रहे है। इनमें तीन तरह का लहसुन शामिल है। मुहाना मंडी में अभी थाेक में लहसुन हल्का क्वालिटी का 60, मिडियम 80 और अच्छा वाला 100 रूपए प्रतिकिलाे तक बिक रहा है।

वहीं खुदरा में लहसुन 120 से 180 रूपए प्रतिकिलाे तक बेचा जा रहा है। हाडाैती क्षेत्र से अभी मुहाना मंडी में 40 से 50 टन तक ही लहसुन की आवक हाे रही है, जबकि महीनेभर पहले 60 टन तक आवक थी। जयपुर आलू-प्याज आढ़तिए संघ अध्यक्ष शिव शंकर शर्मा ने बताया कि अभी जितनी आवक हाे रही है वाे पूरी खप रही है। पहले से अभी आवक कमजाेर हुई है, लेकिन मांग बढ़ रही है। इस वजह से भावाें पर असर पड़ रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ