विश्वास मत पर बोलते लिए तकनीकी शिक्षा मंत्री सुभाष गर्ग ने भाजपा की गुटबाजी पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां पर आरोप लगाया कि उन्होंने गहलोत सरकार के समर्थक विधायकों को फोन कर संपर्क करने की कोशिश की।
उन्होंने कहा कि मैं इस बात का गवाह हूं। गर्ग ने कहा कि भाजपा विधायक यह आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस में सीएम और डिप्टी सीएम के बीच संवाद नहीं होता था। उन्होंने कहा कि यह आरोप लगाने वाले भाजपा के नेता बताएं कि उनकी पूर्व सीएम और उनके बीच दो सालों में कितनी बार बातचीत हुई।
सुभाष गर्ग ने कहा कि मैं धन्यवाद देना चाहता हूं कैलाश मेघवाल और भाजपा के उन साथियों का जो अंतरआत्मा की आवाज सुनकर सरकार गिराने के षडयंत्र में शामिल नहीं हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ