कई गांवों में झमाझम बारिश, खेतों में भरा पानी

शुक्रवार को कई गांवों में झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पलाना, बासी, बरसिंगसर, स्वरूादेसर, सुजासर, आंबासर, गीगासर, देशनोक आदि गांवों में दिनभर तेज गर्मी के बाद शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। किसानों के अनुसार 10 से 12 अंगुल बारिश हुई जिससे खेतों में रौनक आ गई है।


वहीं कोलायत में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे 20 मिनट हुई बारिश के कारण राहत मिली। आस पास के गांवों में भी बारिश के समाचार प्राप्त हुए हैं। जयमलसर, गजनेर में आधे घंटे तक झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। जयमलसर गांव में 15 से 20 अंगुल बारिश हुई। खेतों व गली-मोहल्लों में पानी भर गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Scorching rain in many villages, water filled in fields


टिप्पणियाँ