अवैध मादक पदार्थ तस्करी में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी भगवानलाल ने बताया कि उनके द्वारा गठित टीम ने 22 मई को अभियुक्त बाबुलाल उर्फ बाबरिया पुत्र रोडिया मीणा निवासी सेमला तलाई मांडवी थाना पारसोला को 253 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में वांछित अभियुक्त देवीलाल उर्फ देवा पुत्र भेरा उर्फ भेरिया मीणा निवासी भोरमगरी देवला थाना पारसोला घटना से फरार चल रहा था। बुधवार को गिरफ्तार किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ