बसपा के व्हिप के बाद बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए छह विधायकों ने कांग्रेस के पक्ष में विश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया।
बसपा ने दाे बार व्हिप जारी करके इन छह विधायकों काे कांग्रेस के खिलाफ वाेट जारी करने के लिए कहा था। कांग्रेस से बसपा में शामिल हुए नदबई विधायक जाेगेंदर अवाना ने कहा कि सभी छह विधायकाें ने कांग्रेस के पक्ष में वाेट किया है। हम बसपा से नाता ताेड़ चुके है।
ऐसे में कुछ लाेग गहलाेत सरकार से लडाई में हमें विशेष रूप से टारगेट कर रहे हैं। हमने सीएम अशाेक गहलाेत पर विश्वास रखते हुए पार्टी ज्वाॅइन की थी और अब हमेशा कांग्रेस में ही मिलेंगे। गाैरतलब है कि बसपा से कांग्रेस में विधायकाें के विलय का मामला अभी काेर्ट में विचाराधीन है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ