शाहाबाद में कस्बे की मुख्य सड़क पर स्थित पुरानी घाटी तिराहे पर बोर्ड बन सकते हैं दुर्घटना का कारण

कस्बे की मुख्य सड़क पर स्थित पुरानी घाटी के तिराहे पर लगे साइन बोर्ड कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। पुरानी घाटी के तिराहे पर एसबीआई बैंक, पीडब्ल्यूडी विभाग, मॉडर्न स्कूल ने साइन बोर्ड लगाए हैं। अज्ञात वाहन की टक्कर से यह बोर्ड झुक गए हैं। जबकि इस जगह पर एक ही वाहन गुजर सकता है।

घाटी में से आने वाला वाहन ढलान होने के कारण तीव्र गति से आता है। ऐसे में दुर्घटना होने की संभावना रहती है। कस्बे के राजकुमार नामदेव, विक्की सोनी, शक्ति शर्मा, नरेश जैन, राकेश जैन, हर्षित जैन, सोनू माली, विवेक सोनी आदि ने इन बोर्डों को हटवाने या फिर दुरुस्त करवाने की मांग की है।

किशनगंज में बाइक भिड़ंत में दो युवक घायल

थाना क्षेत्र के शोभागपुरा गांव में देर शाम को दो बाइकों की आपस में भिड़ंत होने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इन्हें ग्रामीणों व पुलिस की मदद से 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल ले जाया गया। घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाने के कारण घायलों की जानकारी नहीं मिल पाई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ