ईक्लास शृंखला के जरिए मिलेगी भूगर्भ की जानकारी

राजकीय डूंगर महाविद्यालय में शुक्रवार से सूक्ष्म जीवाश्मिकी विषयक ऑनलाइन व्याख्यान माला शुरू हुई। प्राचार्य डाॅ.सतीश कौशिक ने बताया कि सात अगस्त से 13 अगस्त तक चलने वाली इस व्याख्यान माला में हरिसिंह गौड़ विश्वविद्यालय, सागर के प्रो.वीके कथल सूक्ष्म जीवाश्मिकी का परिचय, वर्गीकरण और महत्व सहित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से व्याख्यान प्रस्तुत करेगें।

डाॅ. कौशिक ने ईक्लास की भूमिका रखते हुए कहा कि कोरोना से उत्पन्न परिस्थितियों की वजह से शिक्षण कार्य ऑनलाइन शिफ्ट हो गया है। इसलिए एक नई पहल करते हुए राजस्थान के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के भूगर्भ विषय के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए गूगल मीट पर ईक्लास शृंखला के माध्यम से भूगर्भ विषय की नवीनतम जानकारी से अवगत कराया जाएगा।

ऑनलाइन व्याख्यानमाला के मुख्य अतिथि काॅलेज शिक्षा के निदेशक संदेश नायक ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम वर्तमान समय की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से इसका अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील भी की। भूगर्भ विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. शिशिर शर्मा ने भी विचार रखे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ