सिंघाना पुलिस चाैकी के गांव ब्राह्मणपुरी के बीड़ीपुरा में बुधवार दाेपहर दो बालिकाओं की नव निर्मित तालाब में डूबने से माैत हाे गई। दाेनाें बालिका जंगल में मवेशी चराने गई थी। जहां मवेशियों को पानी पिलाने तालाब पर पहुंची थी। पैर फिसलने से तालाब में डूबने से माैत हाे गई।
मृतिका राजश्री पिता हिंदू (9) व मनीषा पिता भगवान (12) है। साथ में आए बच्चाें ने बालिकाओं के डूबने की सूचना परिवार काे दी। इसके बाद काफी देर तक दाेनाें काे तालाब में ढूंढा लेकिन नहीं मिली। बाद में गाेताखाेराें की मदद से शव निकाले। चौकी प्रभारी अभिषेक जाधव ने मौके पर पहुंच कर मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ