राजकीय कार्यालयों के लिए करें भूमि आरक्षित

कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित की अध्यक्षता में मंगलवार को जिले के राजस्व अधिकारियों एवं विकास अधिकारियों की वीसी के माध्यम से बैठक हुई। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न राजकीय कार्यालयों के लिए भूमि की आवश्यकता होती है। इसके लिए जिले के समस्त ग्रामों में राजकीय कार्यालयों की भविष्य में आवश्यकताओं को देखते हुए भूमि आरक्षित की जाएगी। वर्तमान में उपलब्ध आरक्षित योग्य भूमि का चिह्नीकरण किया जाएगा। इसके बाद प्रस्ताव तैयार कर इसे राजकीय कार्यालयों के लिए आरक्षित किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ