चांदपाेल बाजार स्मार्ट राेड के बीच में आ रहे हैं छह मंदिर

चांदपोल बाजार स्मार्ट रोड का काम दीपावली से पहले पूरा किया जाना है। लेकिन छोटी चौपड़ से चांदपोल जाने वाली साइड की तरफ सड़क पर 6 मंदिर बीच में आ रहे हैं। जिसे लेकर स्मार्ट सिटी कंपनी के अफसर व कंसलटेंट में असमंजस बना हुआ है कि मंदिरों का क्या किया जाए। अगर हटाने की बात सामने आती है तो विरोध होने का डर हैं।

जबकि शिफ्ट करने को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है कि कहां शिफ्ट किए जाए। हालांकि स्मार्ट सिटी कंपनी की ओर से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर यह समस्या बताई है और समाधान चाहा है। उधर, चांदपोल बाजार व्यापार मंडल की तरफ से पत्र लिखकर सुझाव दिए गए हैं कि यहां तो मंदिरों को डिवाइडर पर शिफ्ट कर दिया जाए और एक समान ही डिजाइन तय कर दी जाए। व्यापारी चाहते हैं कि मंदिरों का जीर्णोद्धार भी रोजगारेश्वर महादेव मंदिर की तरह ही भव्य हो।

^ चांदपोल बाजार में अभी सिर्फ रोड के कार्य को पूरा करने पर फोक्स है। स्मार्ट रोड पूरा होने के बाद मंदिरों पर विचार किया जाएगा। मंदिरों को शिफ्ट करने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन तय करेंगे। उन्हें इस संबंध में पत्र लिख दिया गया है।
- लोकबंधु, सीईओ, जयपुर स्मार्ट सिटी कंपनी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Six temples are coming in the midst of the Chandpale Bazaar Smart Raid


टिप्पणियाँ