बांगड़ अस्पताल में काेराेना पॉजिटिव मरीजों के इलाज के लिए बने आइसाेलेशन वार्ड में नियमित सफाई नहीं हाेने के कारण मरीज गंदगी के संक्रमण से बीमार हाे रहे हैं। मरीजों द्वारा बाेलने पर भी बाथरूम की सफाई नहीं हाे पा रही है। गंदगी के कारण फैल रही बदबू वार्ड का माहाैल भी खराब कर रही है।
इससे मरीज परेशान हाेने लगे है। वार्ड में भर्ती पॉजिटिव मरीज ने बताया कि आइसाेलेशन वार्ड के बाथरूम में सारे नल तक टूटे पड़े हैं। इसके चलते मरीज वेस्टर्न पाेट का उपयाेग तक नहीं कर पा रहे हैं। वहीं इंडियन पाेट पर पसरी गंदगी के कारण मरीज वहां जाना तक उचित नहीं समझ रहा है। इसके चलते वार्ड में भर्ती मरीजों काे परेशान हाेना पड़ रहा है।
इस समस्या के समाधान के लिए मरीजों ने नर्सिंग कर्मियाें काे समस्या से अवगत करवाया, लेकिन इसके बाद भी बाथरूम की सफाई नहीं की गई है। इसके चलते मरीज काेराेना के संक्रमण का इलाज करवाते करवाते बाथरूम में पसरी गंदगी के संक्रमण से बीमार हाेने लगे हैं।
उन्हाेंने बताया कि सफाई कर्मी दिन में केवल एक बार वार्ड व बाथरूम की सफाई कर के चली जाती है। इसके बाद जब बाथरूम गंदा हाे जाता है ताे पूरे दिन व रात मरीजों काे परेशानी उठानी पड़ती है। कभी कभी ताे मजबूरी में भी उस गंदगी में ही बाथरूम का उपयाेग करना पड़ रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ