छीनोद उच्च माध्यमिक स्कूल के संस्था प्रधान छीतरलाल काे सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। एसडीएमसी सचिव नरेंद्रकुमार राठौर ने बताया कि इस अवसर पर छीतरलाल ने सेवाकाल के अनुभव साझा किए और स्कूल में किए गए विकास कार्यों के बारे में बताया। समारोह में स्टाफकर्मियों ने छीतरलाल का साफा बांधकर, शाल ओढ़ाकर और श्रीफल व श्रीमद्भागवत भेंट कर विदाई दी।
इस दौरान पर स्कूल परिवार के कृष्णचंद मीणा, दिनेशकुमार नागर, बाबूलाल मीणा, रामरतन लोधा, बृजमोहन सुमन, देवकीनंदन वैष्णव, चंद्रकांता मीणा, मीनाक्षी पारस, रविकांत चौरसिया, कृष्णगोपाल नागर, गुलनाज बी, सीमा नागर आदि मौजूद थे। संचालन दिनेशकुमार नागर वरिष्ठ शिक्षक ने किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ