बाड़मेर में बजरी माफिया के बीच वर्चस्व को लेकर चली गोलियां, एक हिस्ट्रीशीटर की गोली लगने से मौत

सरहदी बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की रात को बजरी माफिया के बीच जमकर गोलियां चली। दोनों गुटों के बीच हुई इसी खूनी झड़प में एक हिस्ट्रीशीटर रेखाराम की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुड़ामालानी क्षेत्र के्ारजीटी थाना क्षेत्र में बजरी माफिया सक्रिय है। लूनी नदी से बजरी निकालने के कारोबार में लंबे अरसे से दो गुटों के बीच क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर तनातनी चल रही थी। कल देर रात बजरी निकालने को लेकर दोनों गुट आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प ने हिंसक रूप धारण कर लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलियां दागी गई। इस हिंसक संघर्ष में गुड़ामालानी क्षेत्र से हिस्ट्रीशीटर रेखाराम बेनीवाल की गोली लगने से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बाड़मेर के गुड़ामालानी क्षेत्र में गोली लगने से मारा गया हिस्ट्रीशीटर रेखाराम।


टिप्पणियाँ