कस्बे में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव वृद्ध की मौत के बाद नई कॉलोनी में के 100 मीटर क्षेत्र को जीरो मोबिलिटी घोषित करते हुए प्रशासन अमला तैनात कर दिया गया है। वहीं चिकित्सा विभाग द्वारा डॉ. अनिल पाटीदार, कोरोना प्रभारी सुदामा जाटव, चिकित्सा कर्मियों की टीम ने शनिवार को 47 सदस्यों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया।
100 मीटर दायरे के नागरिकों को होम क्वारिन्टाइन किया गया है। ज्ञात है कि शुक्रवार को रायपुर नई कॉलोनी निवासी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद 2 घंटे बाद मृत्यु होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया था। जिसके बाद प्रशासनिक अमला रात में ही तैनात हो गया था। कोरोना पॉजिटिव की बॉडी को राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार रात को ही कब्रिस्तान में दफनाया गया। नायब तहसीलदार मदन बेतवाल ने बताया कि कोरोना कंट्रोल रूम में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कस्बे में नागरिकों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।
काेराेना की दस्तक देने के बाद पुलिस प्रशासन ने कस्बे में एहतियात बरतते हुए नागरिकों को और दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कोरोना का पालन करने के लिए मुनादी कराई जा रही है। राखी बांधने अपने पीहर आजमपुर गांव आई धरोनिया की महिला के पति की जांच काेराेना पाॅजिटिव आई है।
इसके बाद महिला आजमपुर में ही महिला को आइसोलेट किया गया। सरपंच रामगोपाल दांगी, पंचायत कोर कमेटी संयोजक शिवम पाटीदार, पंचायत समन्वयक छीतरलाल भील ने मौके पर पहुंच कर ग्रामवासियों व पड़ोसियों को भी समझाकर मास्क का उपयोग करने की हिदायत दी। साथ ही एक स्थान पर अधिक संख्या में एकत्र नहीं होने व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की सलाह दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ