राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पुष्पराज शर्मा ने अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें जयपुर को ज्ञापन भेजकर अलवर जिले के नर्सिंग कर्मियों काे जयपुर में आरयूएचएस हॉस्पिटल में नहीं लगाने की मांग की है। ज्ञापन में लिखा है कि अलवर जिला कोरोना केस की संख्या के मामले में प्रदेश में तीसरे नंबर पर आ गया है। जिस कारण ग्रामीण चिकित्सा संस्थानों से करीब 80 नर्सिंग कर्मियों को जिला अस्पताल, डेडिकेटेड कोरोना लॉर्ड्स हॉस्पिटल व सीएचसी भिवाड़ी में रोटेशन से लगाया हुआ है।
समस्त नर्सेज कोविड 19 में समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में नर्सेज कोविड सैंपलिंग के कार्य के साथ मरीजों की सेवा में लगे हुए हैं। ऐसी स्थिति में अलवर जिले से जयपुर आरयूएचएस में नर्सिंग कर्मियों को लगाया जाता है तो जिले में चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।
राजस्थान सरकार द्वारा फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स को प्रोत्साहित करने के लिए 2500 रुपए देने के निर्देश दिए थे लेकिन चार माह बाद भी यह राशि नर्सेज को नहीं मिली है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ