रुपयाें के लेनदेन में व्यक्ति से मारपीट, माेहल्ले के लाेग इकट्ठा हुए ताे हवाई फायर कर फरार

रुपयाें के लेनदेन में एकराय हाेकर दम्माणी चाैक पहुंचे बदमाशाें ने व्यक्ति से मारपीट की और माेहल्ले के लाेग इकट्ठा हुए ताे फायरिंग कर फरार हाे गए। पुलिस ने माैके से दाे बाइक बरामद की है। रुपयाें के लेनदेन में अनबन के कारण बाइक पर सवार बदमाश दम्माणी चाैक पहुंचे और वहां सुथाराें की बड़ी गुवाड़ निवासी लक्ष्मण माली से मारपीट की जिससे उसके सिर में चाेट आई।

शाेर सुनकर माेहल्ले के लाेग इकट्ठा हाे गए ताे बदमाशाें ने हवाई फायर किए और फरार हाे गए। भीड़ देकर बदमाश अपनी दाे बाइक माैके पर ही छाेड़ गए जाे पुलिस ने बरामद कर ली है। लक्ष्मण की ओर से पुलिस काे दी गई रिपाेर्ट में बताया गया है कि रविवार काे बल्ली व्यास उसके घर आया और धमकी देकर 1.70 लाख रुपए लेकर दम्माणी चाैक पहुंचने के लिए कहा।

वह दम्माणी चाैक में अपने भाई के पास पहुंचा ताे बाइक पर सवार हाेकर आए बदमाश विकास, जेठाराम, नृसिंह व तीन अन्य ने उसके साथ मारपीट की और 10,000 रुपए छीन लिए। इस दाैरान माेहल्ले के लाेगाें ने बदमाशाें काे पकड़ने की काेशिश की ताे एक शख्स ने फायरिंग की और वे फरार हाे गए। मामले की जांच कर रहे एसआई जगदीशसिंह ने बताया कि दाेनाें पक्षाें में रुपयाें का लेनदेन हैं। आराेपी रिश्ते में लक्ष्मण के भतीजे लगते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ