केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इंटरनल असेसमेंट से असंतुष्ट विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट एग्जाम के साथ ही वैकल्पिक परीक्षा का मौका भी दे रहा है। सितंबर में होने वाली इस परीक्षा के लिए सीबीएसई कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लेगा। सीबीएसई द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं के कंपार्टमेंट एग्जाम व 12वीं के वैकल्पिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन के लिए सामान्य शुल्क के साथ 20 अगस्त, विलंब शुल्क के साथ 22 अगस्त को शाम 5 बजे तक आवेदन किए जा सकेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ