बाड़मेर के मंडली थाना क्षेत्र में सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म से उसकी मौत होने के प्रकरण में बाल आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने प्रसंज्ञान लेते हुए आईजी जोधपुर रेंज व बाड़मेर एसपी को तत्परता से कार्रवाई के निर्देश देकर पूरी तथ्यात्मक रिपोर्ट तलब की है।
झंवर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली मासूम के साथ उसके ननिहाल में रिश्ते के मामा द्वारा अगवा करने और बाद में उसके साथ ज्यादती कर हत्या करने के बावजूद शव को एकबारगी दफनाने को लेकर गहनता से जांच करने के निर्देश देते हुए बेनीवाल ने एडीजी (सिविल राइट्स) जयपुर, पुलिस महानिरीक्षक जोधपुर रेंज, बाड़मेर पुलिस अधीक्षक से विस्तृत जानकारी मांगी है। साथ ही बाड़मेर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव को भी राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2011 के तहत तत्काल प्रतिकर दिलाने के लिए लिखा गया है।
मासूम के साथ हुई दुष्कर्म की घटना ने मुझे झकझोर दिया : बेनीवाल
बोरानाडा| पाल रोड स्थित पंचायत समिति लूणी कार्यालय में गुरुवार को महिला व बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने मासूम के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। इसमें चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, महिला बाल आयोग, पंचायतीराज विभाग के अधिकारी मौजूद थे। बेनीवाल ने इस अपराध को गंभीर अपराध की श्रेणी का बताते हुए कहा कि सुबह पीड़ित परिवार से मिलकर आईं। इस घटना ने मुझे झकझोर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ